संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के मुबारकपुर बंद गांव में सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने खुद आगे आकर मदरसा और करीब 8 दुकानों को गिरा दिया, जबकि लगभग 50 फीट ऊंची मस्जिद की मीनार को भी ध्वस्त करने की कार्रवाई की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने 9 सदस्यीय टीम का गठन किया है। साथ ही तहसील स्तर पर भी 9 सदस्यीय टीम मौके पर तैनात की गई है, जो स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
घटना स्थल पर भारी पुलिस बल और आरआरएफ की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। बताया जा रहा है कि करीब 30 वर्ष पहले सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर इन निर्माणों को किया गया था।
पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।