संभल में वर्धमार नदी के पुनर्जीवन का हुआ शुभारंभ, डीएम-एसपी ने फावड़ा चलाकर शुरू कराया कार्य

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

सम्भल जनपद में जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने विकासखण्ड गुन्नौर के ग्राम बाघऊ में वर्धमार नदी पुनरुद्धार कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। “एक जनपद, पाँच नदियाँ” अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने मंत्रोच्चारण एवं पूजा-अर्चना के साथ नारियल फोड़कर तथा फावड़ा चलाकर कार्य की शुरुआत की।


जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद की विलुप्तप्राय एवं अस्तित्वहीन होती जा रही नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लगभग 14.5 किलोमीटर लंबी वर्धमार नदी के पुनरुद्धार का कार्य शुरू किया गया है। यह नदी विकासखण्ड गुन्नौर और जुनावई क्षेत्र से होकर गुजरते हुए आगे महावा नदी में मिलती है।
नदी की पुरानी पहचान बहाल करने के लिए अतिक्रमण हटाने, खुदाई, पौधारोपण और संरक्षण संबंधी कार्य किए जाएंगे। साथ ही मनरेगा योजना के तहत कार्य कराकर स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि नदी के कैचमेंट क्षेत्र में स्थित ग्राम समाज की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने पूर्व में कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण हटवाए थे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, एसडीएम गुन्नौर विकास चन्द्र, सिंचाई विभाग के अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
वाइट अंकित खंडेलवाल जिलाधिकारी संभल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *