संभल। पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में योगी सरकार ने संभल को बड़ी सौगात दी है। संभल शहर के शहजादी सराय में करीब 9.5 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 2193 वर्ग मीटर जमीन पर बनने वाले इस केंद्र में पर्यटकों के लिए कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
संभल एसडीएम विकास चंद्र के मुताबिक, पर्यटक सुविधा केंद्र में मल्टीपर्पज हॉल, रेस्ट रूम, फैमिली रूम, डॉरमेट्री, डिजिटल लाइब्रेरी और पार्किंग जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसका मकसद संभल आने वाले पर्यटकों को ठहरने और अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना है।
संभल धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। यहां 68 तीर्थ, 19 कूप और 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग जैसे महत्वपूर्ण स्थल हैं। इन धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों के विकास पर भी लगातार काम किया जा रहा है
एसडीएम विकास चंद्र का कहना है कि इस केंद्र के बनने से संभल में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। परियोजना पूरी होने के बाद संभल की पहचान प्रदेश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में और मजबूत होने की उम्मीद है।
-
हाजी रईस अल्वी
वरिष्ठ पत्रकार • प्रधान संपादक, STAR NEWS 24
✉
shahalvi786@gmail.com
हाजी रईस अल्वी संभल के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार हैं। उन्होंने
बी.ए. (B.A.) के साथ-साथ मीडिया डिप्लोमा भी किया है। पत्रकारिता
के क्षेत्र में उन्हें लगभग 24 वर्षों का अनुभव
प्राप्त है।
अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार
पत्रों के साथ कार्य किया है, जिनमें
आज दैनिक, दैनिक जागरण, हुकूमत एक्सप्रेस, दैनिक प्रभात,
खुसरो मेल, विधान केसरी, राष्ट्रीय स्वरूप और हिंदुस्तान
प्रमुख हैं।
इलेक्ट्रॉनिक एवं राष्ट्रीय मीडिया के क्षेत्र में भी उन्होंने कई
प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ कार्य किया है, जिनमें
ABP NEWS, CITY NEWS, FM NEWS, SADHNA NEWS, JMD NEWS,
JK NEWS, APN NEWS और K NEWS INDIA शामिल हैं।
लगभग 24 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के दौरान
हाजी रईस अल्वी ने जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, स्थानीय मुद्दों
और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया है। बी.ए. की
शैक्षिक योग्यता, मीडिया डिप्लोमा तथा लंबे पत्रकारिता अनुभव के
साथ वे संभल क्षेत्र में एक वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार के रूप में
सक्रिय हैं।
STAR NEWS 24
विश्वसनीय पत्रकारिता • जनहित की आवाज़