संभल में दर्दनाक हादसा: भरभराकर गिरी छत, मां-बेटी की मौत, 6 घायल; डीएम ने पहुंचकर दिए हरसंभव सहायता के निर्देश

संभल जिले के बहजोई क्षेत्र स्थित थाना कैलादेवी के ग्राम चंदनकटी मौजा एक दर्दनाक हादसा हो गया। भारी वर्षा के बीच मकान की छत पर मिट्टी डालने का कार्य चल रहा था, तभी अचानक पूरी छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय परिवार के कई सदस्य घर के अंदर मौजूद थे, जो मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहजोई भेजा गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद सूरजमुखी (लगभग 35 वर्ष) और दिव्यांशी (लगभग 5 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। हादसे में परिवार के अन्य छह सदस्य घायल हुए हैं, जिनमें से गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। मां-बेटी की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सत्य प्रिय सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को शासन द्वारा अनुमन्य आर्थिक सहायता तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित अन्य पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस दुख की घड़ी में जिला प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ खड़ा है और राहत एवं पुनर्वास की सभी कार्रवाई शीघ्र पूरी की जाएगी।
मौके पर जिलाधिकारी ने जाकर निरीक्षण किया और परिजनों को मदद का भरोसा दिला

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *