(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
संभल में एएसआई के द्वारा संरक्षित सौंधन के प्राचीन किले के पास अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दो मकानों को किया जमींदोंज।
जनपद संभल में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एएसआई संरक्षित ऐतिहासिक धरोहर कारवां सराय की जमीन पर बने अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला दिया। गांव मोहम्मदपुर सौंधन स्थित शाहजहांकालीन गेटवे ऑफ कारवां सराय के पास बने दो अवैध मकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया।
यह कार्रवाई जिला प्रशासन के निर्देश पर की गई, जहां हाल ही में डीएम और एसपी ने मौके का निरीक्षण कर अवैध कब्जे हटाने के सख्त आदेश दिए थे। बताया जा रहा है कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा करीब 29 लाख रुपये की लागत से इस ऐतिहासिक स्थल का जीर्णोद्धार कर इसे पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया गया है, लेकिन इसके बावजूद यहां बड़े पैमाने पर कब्जे हो चुके हैं। मौके पर पहुंचे राजस्व विभाग की टीम ने दो कब्जेदारों को खुद से मकान हटाने के लिए 8 दिन की मोहलत भी दी है। हालांकि चेतावनी साफ है समय सीमा के बाद सख्त कार्रवाई तय है। चौंकाने वाली बात यह है कि एएसआई की इस जमीन पर करीब 100 से ज्यादा परिवार रह रहे हैं, जबकि गेटवे के अंदर ही लगभग 150 अवैध मकान खड़े हैं। प्रशासन अब इन सभी को हटाने और अन्यत्र शिफ्ट करने की तैयारी में है। आने वाले दिनों में संभल में और बड़े पैमाने पर बुलडोजर एक्शन देखने को मिल सकता है, जिससे इलाके में हलचल तेज हो गई है।
इस विषय में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी संभल डॉ राजेंद्र पैंसिया ने बताया कि ग्राम सौंधन में स्थित प्राचीन किले के पास 3600 वर्ग मीटर जमीन पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है जिसको हटाने के लिए हमने प्रशासन को निर्देश दिए जिसके बाद प्रशासन ने वहां पर स्थित दो मकानों पर एक्शन लेते हुए कार्रवाई की।
बाइट:डॉ राजेंद्र पैंसिया, डीएम संभल