संभल में अमन और भाईचारे के साथ अदा हुई बकरीद की नमाज, लोगों ने दी मुबारकबाद

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल में बकरीद का त्योहार शासन की गाइडलाइन के अनुसार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। जिले भर की मस्जिदों और ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भारी भीड़ देखने को मिली। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और मुल्क में अमन, भाईचारे और तरक्की की दुआ मांगी।

संभल के मुख्य ईदगाह में जिले की प्रमुख नमाज अदा की गई, जहां मौलाना जहीरुल इस्लाम ने नमाज पढ़ाई। इस दौरान डीएम और एसपी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। ईदगाह और मस्जिदों के आसपास पुलिस बल की कड़ी तैनाती की गई थी।

प्रशासन की ओर से जिले की 828 मस्जिदों और ईदगाहों में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज संपन्न कराई गई। बकरीद को लेकर प्रशासन कई दिनों से अलर्ट मोड पर था और सुरक्षा के साथ-साथ साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए गए थे। नमाजियों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि त्योहार सौहार्द और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *