चारधाम यात्रा 2026 का शुभारंभ: गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट खुले, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी


देहरादून चारधाम यात्रा 2026 का आज विधिवत शुभारंभ हो गया। पावन अक्षय तृतीया के अवसर पर सबसे पहले गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12:15 बजे और यमुनोत्री धाम के कपाट 12:35 बजे शुभ मुहूर्त में खुले। कपाट खुलते ही “जय मां गंगा” और “जय मां यमुना” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
मंदिरों को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है और हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन और मंदिर समितियों ने यात्रा को सुगम बनाने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत यात्रा मार्ग को सुपरजोन, जोन और सेक्टर में बांटकर पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही पीएसी, एसडीआरएफ, एटीएस, बीडीएस और फायर सर्विस की टीमें भी अलर्ट मोड पर हैं।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी विशेष इंतजाम किए हैं। मार्गों पर डॉक्टरों और मेडिकल टीमों की तैनाती की गई है, जो 24 घंटे सेवाएं देंगी।
परंपरा के अनुसार, खरशाली से मां यमुना की डोली और मुखबा गांव से मां गंगा की डोली विधि-विधान के साथ धामों के लिए रवाना हुईं, जहां श्रद्धालुओं ने भावुक होकर उनका स्वागत किया।
चारधाम यात्रा की इस शुरुआत के साथ ही उत्तराखंड में आस्था, भक्ति और उत्साह का माहौल चरम पर है।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *