कोलकाता में ED की बड़ी कार्रवाई: DCP शांतनु सिन्हा के ठिकानों पर छापेमारी, कोयला घोटाले की जांच तेज


कोलकाता प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रविवार को कोलकाता में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कोलकाता पुलिस के उपायुक्त शांतनु सिन्हा बिस्वास के आवास समेत अन्य स्थानों पर जांच की गई।
सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने सबसे पहले गोलपार्क स्थित उनके घर पर दबिश दी। इसके अलावा उनके आवास के पास एक सरकारी प्रशिक्षण केंद्र और बेहाला इलाके में सन एंटरप्राइज के एमडी जॉय कामदार के घर पर भी छापेमारी की गई।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की जा रही जांच का हिस्सा है, जो कथित कोयला घोटाले से जुड़ी हुई है। इससे पहले भी ईडी ने 28 मार्च को नोटिस जारी किया था और 6 अप्रैल को पूछताछ के लिए तलब किया था, जिसे चुनौती देते हुए शांतनु सिन्हा ने अदालत का रुख किया था।
जानकारी के मुताबिक, ईडी केवल कोयला घोटाले ही नहीं बल्कि मेडिकल एनआरआई कोटा प्रवेश घोटाले के मामले में भी उनसे पूछताछ कर चुकी है। इस ताजा छापेमारी के बाद मामले की जांच और तेज हो गई है, जिससे राजनीतिक हलकों में हलचल बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *