उत्तर प्रदेश में विकास की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री ने हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे का उद्घाटन किया। मेरठ से प्रयागराज तक फैला यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी और पूर्वी यूपी को तेज, सुरक्षित और आधुनिक कनेक्टिविटी से जोड़ेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री ने इसे प्रदेश के विकास की “नई लाइफलाइन” बताते हुए कहा कि जैसे मां गंगा देश की जीवनरेखा हैं, वैसे ही यह एक्सप्रेसवे आधुनिक भारत में प्रगति का मार्ग बनेगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से यात्रा का समय काफी कम होगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसर तेजी से बढ़ेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2021 में शुरू हुई यह परियोजना अब राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति देगी और कई जिलों के विकास को मजबूती प्रदान करेगी। इस एक्सप्रेसवे से जुड़े क्षेत्रों में निवेश बढ़ने और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
गंगा एक्सप्रेसवे को उत्तर प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास का अहम स्तंभ माना जा रहा है, जो आने वाले समय में प्रदेश की आर्थिक तरक्की को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
गंगा एक्सप्रेसवे बना यूपी की नई लाइफलाइन, पीएम मोदी ने हरदोई में किया उद्घाटन