संभल में दो सड़क हादसे: एक की मौके पर मौत, दो घायल—सीएचसी बहजोई से रेफर

सम्भल के रात दो अलग-अलग सड़क हादसों ने लोगों को झकझोर दिया। पहला हादसा धनारी क्षेत्र के आगे हुआ, जहां मझावली निवासी 40 वर्षीय राधेश्याम और 35 वर्षीय सुरेश मोटरसाइकिल से एक भात कार्यक्रम में शामिल होने गुन्नौर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राधेश्याम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घायल को PRV 112 की मदद से स्थित सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

दूसरी घटना गंगा एक्सप्रेसवे पर हुई, जहां अलीगढ़ के काजीटोला निवासी 35 वर्षीय दिशांत वैश्य घायल अवस्था में मिले। उन्हें यूपीडा एंबुलेंस (UPEDA) द्वारा सीएचसी बहजोई लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल संभल रेफर किया गया। हालांकि परिजन उन्हें बाद में चंदौसी के एक निजी अस्पताल ले गए। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *