अवैध शराब बेचे जाने के शक में इलाके की सैकड़ों महिलाओं और लोगों की भीड़ ने महिला को बेरहमी से पिता
रईस अल्वी संभल
एंकर ..संभल जिले के चंदौसी थाना इलाके के चुन्नी मोहल्ले में घरों में अवैध शराब बेचे जाने के शक में इलाके की सैकड़ों महिलाओं और लोगों की भीड़ नेव एक घर पर धावा बोल दिया …
भीड़ ने अवैध शराब बेचे जाने के शक में घर पर ईंट पत्थर बरसाए ..घर में घुसकर महिला और उसके बेटे के साथ जमकर मारपीट की ..अवैध शराब की तलाश में भीड़ ने घर की तलाशी के दौरान घर में जमकर तोड़फोड़ की …महिला के घर में भीड़ को अवैध शराब नहीं मिली तो भीड़ में अवैध शराब बेचे जाने के शक में मोहल्ले के कई घरों के ताले तोड़ डाले…मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला और उसके बेटे से मामले की जानकारी कर मेडिकल जांच के लिए भेजा है …पुलिस महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट करने लोगों की पहचान कर कानूनी कार्यवाही में जुट गई है ।
मामला चंदोसी थाना इलाके के दलित बाहुल्य .. चुन्नी मोहल्ले का आज का है ..दरअसल चुन्नी मोहल्ले में रहने वाले अधिकाश लोगों को शराब की लत है ..शराब की लत की वजह से मोहल्ले के अधिकाश घरों में आए दिन हंगामा होता है , शराब की लत की वजह से कई लोग गंभीर बीमारी की चपेट में है दो दिन पूर्व शराब के आदी एक युवक की गंभीर बीमारी की चपेट में आने से मौत हो गई थी …जिसको लेकर मोहल्ले के लोगों खासकर महिलाओं को यह शक था कि मोहल्ले के कई घरों में अवैध तौर पर शराब बेची जाती है ..मोहल्ले में ही आसानी से शराब मिल जाने की वजह से मोहल्ले के अधिकाश लोग शराब के आदि हो गए है…
मोहल्ले के घरों में अवैध शराब बेचे जाने के शक में मोहल्ले की महिलाओं ने आज लोगों की भीड़ को इकट्ठा कर एक परिवार पर अवैध शराब बेचे जाने के शक उसके घर पर धावा बोल दिया , घर में मौजूद मां बेटे के साथ जमकर मारपीट की , अवैध शराब की तलाश में घर में जमकर तोड़फोड़ की ..भीड़ ने अवैध शराब की तलाश मेव मोहल्ले के अन्य कई घरों के भी ताले तोड़ डाले…मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस भीड़ की मारपीट का शिकार हुए मां बेटे को लेकर थाने पहुंची तो ..भीड़ ने थाने में भी पहुंचकर जमकर नारेबाजी की …फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर कानूनी कार्यवाही की तैयारी कर रही है ,..