Rais alvi sambhal
फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, भारी मात्रा में उपकरण बरामद
संभल जिले में पुलिस ने फर्जी तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना बहजोई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जसवीर कुमार पुत्र खुबी सिंह निवासी ग्राम दयोहाई, हरीश पुत्र कल्याण सिंह निवासी ग्राम मनेना रामगढ़ और बिल्लू पुत्र प्रेमसिंह यादव निवासी ग्राम नन्दपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से अवैध तरीके से आधार कार्ड तैयार कर लोगों से पैसे वसूल रहे थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से आधार कार्ड से संबंधित कई दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। इनमें आधार पावती रसीद, आधार एनरोलमेंट फॉर्म, तैयार आधार कार्ड, दो लैपटॉप, दो प्रिंटर-स्कैनर, फिंगर प्रिंट स्कैनर, आई-स्कैनर, वेब कैमरा, डेटा केबल, माउस, यूएसबी हब, एक्सटेंशन बोर्ड, एलईडी लाइट, तीन एंड्रॉयड मोबाइल और गोल मोहर शामिल हैं।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध सॉफ्टवेयर के जरिए आधार पोर्टल में अनधिकृत लॉगिन कर लोगों के फिंगरप्रिंट, फोटो और आईरिस डाटा में बदलाव कर फर्जी आधार कार्ड तैयार करते थे। इस तरह वे सरकारी योजनाओं और अन्य सेवाओं का गलत तरीके से लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से मोटी रकम वसूलते थे।

पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है, जबकि गिरोह के अन्य फरार साथियों की तलाश जा