यूपी-112 की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना, रसोई में गैस सिलेंडर में लगी आग बुझाकर परिवार को बचाया

RAIS ALVI SAMBHAL ==

यूपी-112 की तत्परता से टली बड़ी दुर्घटना, रसोई में गैस सिलेंडर में लगी आग बुझाकर परिवार को बचाया



जनपद सम्भल के थाना एचौड़ा कम्बोह क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर सकता में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक घर की रसोई में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही यूपी-112 की पीआरवी टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सूझबूझ व बहादुरी का परिचय देते हुए आग पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राप्त हुई। कॉलर सिद्धार्थ गौतम ने सूचना दी कि उनके घर की रसोई में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई है और तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही पीआरवी- मौके पर पहुंची और देखा कि सिलेंडर में आग लगी हुई है तथा परिवार के लोग घबराए हुए हैं।
पीआरवी कर्मियों ने बिना देर किए प्रशिक्षित तरीके से साहस दिखाते हुए सिलेंडर की आग को सुरक्षित रूप से बुझा दिया और घर के सदस्यों व सामान को संभावित नुकसान से बचा लिया। इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों ने यूपी-112 पुलिस की प्रशंसा की और कॉलर ने टीम का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान पीआरवी टीम में कमांडर आरक्षी अनुज कुमार, पायलट होमगार्ड चालक रिजवान हुसैन तथा आरओआईपी कर्मी नितिन कुमार और रोबिन कुमार शामिल रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *