चन्दौसी में भारी पुलिस बल के साथ एसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी ने किया फ्लैग मार्च, आमजन को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

सम्भल। जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने कस्बा चन्दौसी में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

फ्लैग मार्च के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाए और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए।

पुलिस के इस फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का संदेश दिया गया। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही नागरिकों से भी शान्ति बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) सुमित सुधाकर रामटेके, क्षेत्राधिकारी चन्दौसी विवेक जावला, थाना प्रभारी चन्दौसी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *