नवरात्रि में जन्मी 1400 ग्राम की नन्ही परी को मिला नया जीवन, 28 दिन बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

चौथी बेटी होने पर आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार, सुमंगलम अस्पताल ने 10 दिन तक किया निःशुल्क NICU उपचार, 18 वर्ष तक मुफ्त OPD परामर्श देने का लिया संकल्प

बहजोई। नवरात्रि के सातवें दिन जन्मी एक नन्ही बच्ची के जीवन को बचाकर बहजोई के सुमंगलम मैटरनिटी एंड एडवांस्ड चाइल्ड केयर सेंटर ने इंसानियत और चिकित्सा सेवा की अनूठी मिसाल पेश की है। जन्म के समय महज 1400 ग्राम वजन वाली बच्ची को विशेष चिकित्सा देखभाल की आवश्यकता थी। परिवार में चौथी बेटी होने और पिता की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उसके इलाज में परेशानी आ रही थी। ऐसे में अस्पताल के चिकित्सक डॉ. चिराग वार्ष्णेय ने बच्ची के उपचार की जिम्मेदारी उठाते हुए उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई।

डॉ. चिराग वार्ष्णेय एमबीबीएस, एमडी (बाल रोग विशेषज्ञ) होने के साथ ही नियोनेटोलॉजी यानी नवजात शिशु रोग विशेषज्ञता में फेलोशिप प्राप्त हैं। उनकी देखरेख में बच्ची को NICU में भर्ती कर विशेष उपचार शुरू किया गया। अस्पताल की टीम ने लगातार 10 दिनों तक बच्ची का निःशुल्क उपचार किया। इसमें NICU का खर्च, आवश्यक दवाइयां, रक्त चढ़ाने की व्यवस्था और 24 घंटे नवजात की विशेष देखभाल शामिल रही।

अस्पताल में 28 दिनों तक चली देखभाल और उपचार के बाद बच्ची की सेहत में काफी सुधार हुआ है। अब वह अच्छी तरह मां का दूध पी रही है और उसकी स्थिति संतोषजनक है। इसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है।

अस्पताल प्रबंधन ने बच्ची के परिवार को भविष्य में भी स्वास्थ्य सेवाओं का भरोसा दिलाया है। इसके तहत बच्ची के 18 वर्ष की आयु पूरी होने तक सभी OPD परामर्श सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया है।

अस्पताल की इस पहल को मानवता, बेटियों के सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है। डॉ. चिराग वार्ष्णेय और उनकी टीम का कहना है कि आर्थिक तंगी किसी भी बच्चे के उपचार में बाधा नहीं बननी चाहिए। हर बेटी अनमोल है और उसकी जिंदगी की सुरक्षा करना ही सच्ची सेवा है।

सुमंगलम मैटरनिटी एंड एडवांस्ड चाइल्ड केयर सेंटर, बहजोई।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *