दीपावली से पहले चन्दौसी में डीएम-एसपी का फ्लैग मार्च, बच्चों से दीये खरीदकर बढ़ाया उत्साह

सम्भल। दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल और पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने चन्दौसी कस्बे में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। अधिकारियों ने प्रमुख बाजारों, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और व्यापारियों व आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से दीपावली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

फ्लैग मार्च के दौरान एक खास तस्वीर भी देखने को मिली। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बाजार में मिट्टी के दीये बेच रहे छोटे बच्चों से दीये खरीदे और उनका उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही स्थानीय दुकानदारों को स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया।।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, नियमित गश्त करने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। फ्लैग मार्च में एसडीएम, सीओ चन्दौसी और थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *