बुलंदशहर: निर्माणाधीन दो मंजिला मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर चाचा-भतीजे की मौत, दादी गंभीर

बुलंदशहर। जिले के छतारी कस्बे में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मकान गिरने से परिवार के तीन सदस्य मलबे में दब गए। हादसे में चाचा और भतीजे की मौत हो गई, जबकि दादी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी रेस्क्यू अभियान में लगाया गया। इसके अलावा एमडीआरएफ और मल्टी डिजास्टर रिस्पॉन्स व्हीकल की टीमों ने भी मोर्चा संभाला।

रेस्क्यू टीमों ने कड़ी मशक्कत करते हुए मलबे में दबे तीनों लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान चाचा और भतीजे ने दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दादी को बेहतर इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर मलबे की गहन तलाशी ली गई, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं कोई अन्य व्यक्ति भी मलबे में न दबा हो। फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *