शिक्षक दिवस पर सपा ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, बंद स्कूलों के मुद्दे पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान

संभल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को चंदौसी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खजुरा खाकम में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा को समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार मानते थे। उन्होंने शिक्षकों को राष्ट्र निर्माता बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी प्रेरणादायी हैं।

इस दौरान अखिलेश यादव का संदेश कार्यकर्ताओं को पढ़कर सुनाया गया, जिसमें प्रदेश के लगभग 26 हजार सरकारी प्राइमरी स्कूलों को बंद किए जाने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया गया। सपा नेताओं ने कहा कि सरकारी स्कूल बंद होने से गरीब, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक बच्चों की शिक्षा प्रभावित होगी।

जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधर ने बताया कि खजुरा खाकम में करीब डेढ़ वर्ष से बंद कन्या जूनियर हाईस्कूल-प्राइमरी स्कूल को प्रशासन ने खुलवा दिया है। उन्होंने कहा कि सपा शिक्षा के मुद्दे पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

Author

  • हाजी रईस अल्वी
    वरिष्ठ पत्रकार • प्रधान संपादक, STAR NEWS 24


    shahalvi786@gmail.com

    हाजी रईस अल्वी संभल के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार हैं। उन्होंने
    बी.ए. (B.A.) के साथ-साथ मीडिया डिप्लोमा भी किया है। पत्रकारिता
    के क्षेत्र में उन्हें लगभग 24 वर्षों का अनुभव
    प्राप्त है।

    अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार
    पत्रों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    आज दैनिक, दैनिक जागरण, हुकूमत एक्सप्रेस, दैनिक प्रभात,
    खुसरो मेल, विधान केसरी, राष्ट्रीय स्वरूप और हिंदुस्तान

    प्रमुख हैं।

    इलेक्ट्रॉनिक एवं राष्ट्रीय मीडिया के क्षेत्र में भी उन्होंने कई
    प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    ABP NEWS, CITY NEWS, FM NEWS, SADHNA NEWS, JMD NEWS,
    JK NEWS, APN NEWS और K NEWS INDIA
    शामिल हैं।

    लगभग 24 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के दौरान
    हाजी रईस अल्वी ने जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, स्थानीय मुद्दों
    और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया है। बी.ए. की
    शैक्षिक योग्यता, मीडिया डिप्लोमा तथा लंबे पत्रकारिता अनुभव के
    साथ वे संभल क्षेत्र में एक वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार के रूप में
    सक्रिय हैं।

    STAR NEWS 24
    विश्वसनीय पत्रकारिता • जनहित की आवाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *