अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की मॉस्को यात्रा के बीच पुतिन का बड़ा फैसला, कीव पर 72 घंटे मिसाइल-ड्रोन हमले रोकने का आदेश

मॉस्को। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच शनिवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी सेना को यूक्रेन की राजधानी कीव पर 72 घंटे तक मिसाइल और ड्रोन हमले नहीं करने का निर्देश दिया है। यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी विशेष प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मॉस्को में पुतिन से मुलाकात करने पहुंचे हैं।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के अनुसार, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की पुतिन के साथ बैठक का उद्देश्य रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए जारी कूटनीतिक प्रयासों को आगे बढ़ाना है। प्रतिनिधिमंडल के मॉस्को पहुंचने से पहले ही कीव पर हमले रोकने का आदेश दिया गया।

रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत किरिल दिमित्रिएव ने मॉस्को पहुंचने पर अमेरिकी प्रतिनिधियों का स्वागत किया। बताया जा रहा है कि मॉस्को में बातचीत के बाद अमेरिकी प्रतिनिधि यूक्रेन की राजधानी कीव का दौरा भी कर सकते हैं।

इस बीच युद्ध के मोर्चे पर तनाव बरकरार है। रूस डोनबास क्षेत्र में अपनी स्थिति मजबूत करने में जुटा है, जबकि यूक्रेन की ओर से रूस के भीतर ड्रोन हमले किए जा रहे हैं।

रूस की प्रमुख मांगों में यूक्रेन के कुछ क्षेत्रों से हटना और NATO में शामिल होने की योजना छोड़ना शामिल है। ऐसे में 72 घंटे का हमला विराम आगे किसी बड़ी शांति पहल की शुरुआत करता है या नहीं, इस पर दुनिया की नजर है।

Author

  • हाजी रईस अल्वी
    वरिष्ठ पत्रकार • प्रधान संपादक, STAR NEWS 24


    shahalvi786@gmail.com

    हाजी रईस अल्वी संभल के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार हैं। उन्होंने
    बी.ए. (B.A.) के साथ-साथ मीडिया डिप्लोमा भी किया है। पत्रकारिता
    के क्षेत्र में उन्हें लगभग 24 वर्षों का अनुभव
    प्राप्त है।

    अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार
    पत्रों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    आज दैनिक, दैनिक जागरण, हुकूमत एक्सप्रेस, दैनिक प्रभात,
    खुसरो मेल, विधान केसरी, राष्ट्रीय स्वरूप और हिंदुस्तान

    प्रमुख हैं।

    इलेक्ट्रॉनिक एवं राष्ट्रीय मीडिया के क्षेत्र में भी उन्होंने कई
    प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    ABP NEWS, CITY NEWS, FM NEWS, SADHNA NEWS, JMD NEWS,
    JK NEWS, APN NEWS और K NEWS INDIA
    शामिल हैं।

    लगभग 24 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के दौरान
    हाजी रईस अल्वी ने जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, स्थानीय मुद्दों
    और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया है। बी.ए. की
    शैक्षिक योग्यता, मीडिया डिप्लोमा तथा लंबे पत्रकारिता अनुभव के
    साथ वे संभल क्षेत्र में एक वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार के रूप में
    सक्रिय हैं।

    STAR NEWS 24
    विश्वसनीय पत्रकारिता • जनहित की आवाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *