ईरान संकट खत्म होते ही 40 डॉलर तक गिर सकता है कच्चा तेल, अमेरिकी ट्रेजरी सचिव के अनुमान से बाजार में हलचल

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार को लेकर अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने बड़ा अनुमान जताया है। उनका कहना है कि अगर ईरान के साथ मौजूदा सैन्य तनाव समाप्त होता है, तो वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की आपूर्ति अचानक बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति में क्रूड ऑयल की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है और यह 40 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकता है।

फिलहाल भू-राजनीतिक तनाव के चलते तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर, जबकि WTI क्रूड करीब 91 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। बेसेंट के मुताबिक, ईरान संकट खत्म होने के बाद बाजार में ओवरसप्लाई की स्थिति बनने पर क्रूड 40 से 50 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में आ सकता है।

तेल की कीमतों में गिरावट का असर महंगाई पर भी पड़ सकता है। पेट्रोलियम उत्पाद सस्ते होने से परिवहन और उत्पादन लागत घट सकती है, जिससे उपभोक्ताओं पर महंगाई का दबाव कम होने की संभावना है। इससे केंद्रीय बैंकों के लिए ब्याज दरों में कटौती का रास्ता भी आसान हो सकता है।

बेसेंट ने नॉर्वे के सॉवरेन वेल्थ फंड द्वारा अमेरिकी ट्रेजरी में निवेश घटाने की खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि निवेश का रुख बेहतर रिटर्न की तलाश में अन्य अमेरिकी संपत्तियों की ओर हो सकता है।

Author

  • हाजी रईस अल्वी
    वरिष्ठ पत्रकार • प्रधान संपादक, STAR NEWS 24


    shahalvi786@gmail.com

    हाजी रईस अल्वी संभल के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार हैं। उन्होंने
    बी.ए. (B.A.) के साथ-साथ मीडिया डिप्लोमा भी किया है। पत्रकारिता
    के क्षेत्र में उन्हें लगभग 24 वर्षों का अनुभव
    प्राप्त है।

    अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार
    पत्रों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    आज दैनिक, दैनिक जागरण, हुकूमत एक्सप्रेस, दैनिक प्रभात,
    खुसरो मेल, विधान केसरी, राष्ट्रीय स्वरूप और हिंदुस्तान

    प्रमुख हैं।

    इलेक्ट्रॉनिक एवं राष्ट्रीय मीडिया के क्षेत्र में भी उन्होंने कई
    प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    ABP NEWS, CITY NEWS, FM NEWS, SADHNA NEWS, JMD NEWS,
    JK NEWS, APN NEWS और K NEWS INDIA
    शामिल हैं।

    लगभग 24 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के दौरान
    हाजी रईस अल्वी ने जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, स्थानीय मुद्दों
    और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया है। बी.ए. की
    शैक्षिक योग्यता, मीडिया डिप्लोमा तथा लंबे पत्रकारिता अनुभव के
    साथ वे संभल क्षेत्र में एक वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार के रूप में
    सक्रिय हैं।

    STAR NEWS 24
    विश्वसनीय पत्रकारिता • जनहित की आवाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *