अवैध संबंध के विरोध में भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, 48 घंटे में हत्यारोपी गिरफ्तार

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

संभल। थाना गुन्नौर क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार युवती के कथित अवैध संबंधों का विरोध करने के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक 12 जून 2026 को ग्राम सैन्जना मुस्लिम निवासी मुस्कान (20 वर्ष) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतका की मां की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुस्कान का अपने मौसी के बेटे हस्मत से प्रेम प्रसंग था और वह उससे निकाह करना चाहती थी। परिवार में इस संबंध को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपी भाई शनि मोहम्मद इस रिश्ते का लगातार विरोध कर रहा था।

पुलिस के अनुसार घटना से एक दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। 11 जून की रात नाराज शनि मोहम्मद ने योजनाबद्ध तरीके से घर में रखे तमंचे से सो रही बहन के सिर में गोली मार दी और फरार हो गया। पुलिस ने 14 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
वाइट .के के बिश्नोई पुलिस अधीक्षक संभल

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *