संभल के गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे उपजाऊ कृषि भूमि अधिग्रहण का किसानों ने किया विरोध, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन


बहजोई/संभल। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन (AIKKMS) के बैनर तले किसानों ने गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे स्थित उपजाऊ कृषि भूमि के अधिग्रहण का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिला अध्यक्ष सोमपाल सिंह और जिला सचिव संजय राघव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में किसानों ने कृषि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि अधिग्रहण की जा रही भूमि अत्यंत उपजाऊ है, जहां वर्ष में कई फसलें पैदा होती हैं और हजारों किसानों व खेत मजदूरों की आजीविका इसी पर निर्भर है। किसानों का कहना है कि कृषि भूमि समाप्त होने से बेरोजगारी बढ़ेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

संगठन ने किसानों को सस्ती दरों पर खाद, बीज, कीटनाशक और डीजल उपलब्ध कराने, सभी फसलों पर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार एमएसपी लागू करने तथा खरीद की गारंटी देने की भी मांग उठाई। इसके अलावा नहरों पर पुल और रास्तों की व्यवस्था कर किसानों की आवाजाही सुगम बनाने की मांग की गई।

किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन पर संगठन के पदाधिकारियों और किसानों के हस्ताक्षर भी दर्ज हैं।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *