(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
सम्भल/बहजोई। बहजोई के रामपुरा रोड स्थित एक किराए के मकान में चोरी की घटना सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार नसीम अहमद पुत्र रहीश अहमद, जो रामपुरा रोड पर किराए के मकान में रहते हैं, किसी जरूरी कार्य से रामपुरा गए हुए थे। इसी दौरान उनके मकान पर ताला लगा हुआ था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घर को निशाना बना लिया।
पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके घर में इससे पहले भी तीन बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे परिवार में दहशत और नाराजगी का माहौल है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मौखिक रूप से जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद पुलिस टीम संदिग्ध लोगों की तलाश और चोरों को पकड़ने के प्रयास में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।
वाइट मकान स्वामी