पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर पूरे देश में सियासी हलचल तेज है। खासतौर पर में मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग पूरी होने के बाद पीपुल्स पल्स ने अपना एग्जिट पोल जारी कर दिया है, जिसमें एक बार फिर के नेतृत्व वाली सरकार की वापसी के संकेत मिले हैं।
एग्जिट पोल के अनुसार, 294 सीटों वाली विधानसभा में टीएमसी को 177 से 187 सीटें मिलती दिख रही हैं, जो बहुमत के आंकड़े 148 से काफी ऊपर है। वहीं को 95 से 110 सीटों के बीच सिमटते हुए दिखाया गया है। हालांकि बीजेपी की सीटों में पिछली बार की तुलना में इजाफा होने की संभावना जताई गई है, लेकिन वह सत्ता से अभी भी दूर नजर आ रही है।
इसके अलावा वाम मोर्चा को 1 सीट और को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि कुछ अन्य एग्जिट पोल में बीजेपी की स्थिति बेहतर बताई जा रही है और सत्ता परिवर्तन की संभावना भी जताई गई है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।
गौरतलब है कि 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी ने 215 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई थी, जबकि बीजेपी ने 77 सीटों के साथ मजबूत विपक्ष के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। इस बार बीजेपी ने पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरकर ममता सरकार को कड़ी चुनौती दी है।
अब सबकी निगाहें 4 मई को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं, जो यह तय करेगी कि क्या फिर सत्ता में वापसी करेंगी या पहली बार बंगाल में सरकार बनाने में सफल होगी।