संभल में नवनियुक्त पुलिसकर्मियों का भव्य दीक्षांत परेड समारोह संपन्न, मंडलायुक्त ने ली सलामी

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
संभल जनपद के बहजोई स्थित ईश्वर दास टेक्निकल इंस्टीट्यूट में रविवार को नवनियुक्त पुलिसकर्मियों (रिक्रूट आरक्षियों) का दीक्षांत परेड समारोह 2025-26 बड़े ही गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडलायुक्त मुरादाबाद मंडल आन्जनेय कुमार सिंह रहे, जिन्होंने परेड की सलामी लेकर रिक्रूट आरक्षियों के अनुशासन और प्रशिक्षण की सराहना की। सुबह 8 बजे शुरू हुए समारोह में सबसे पहले परेड को मैदान में लाया गया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक सम्भल कृष्ण कुमार के आगमन पर उनका विधिवत स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि ने परेड टोलियों का निरीक्षण किया और नवनियुक्त पुलिसकर्मियों द्वारा किए गए कठिन प्रशिक्षण की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान आरक्षियों ने शानदार मार्च पास्ट और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में मंडलायुक्त ने नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ जनता की सेवा करने का संदेश दिया। समारोह के अंत में पुलिस अधीक्षक ने सभी आरक्षियों को देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, नवनियुक्त पुलिसकर्मियों के परिजन एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *