भीषण गर्मी को लेकर प्रशासन अलर्ट, लू से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी

(रईस अल्वी संवाददाता संभल)

सम्भल जनपद में बढ़ती भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) प्रदीप वर्मा द्वारा आम जनता के लिए लू से बचाव की एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लू के कारण जनहानि की आशंका रहती है, इसलिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
जारी निर्देशों में बताया गया है कि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच तेज धूप में बाहर निकलने से बचें और अधिक से अधिक पानी पिएं। हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनने के साथ ही बाहर जाते समय सिर को ढककर रखें। यात्रा के दौरान पानी साथ रखना अनिवार्य बताया गया है।
स्वास्थ्य संबंधी सलाह में कहा गया है कि चक्कर या तबीयत खराब होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें तथा लस्सी, छाछ, नींबू पानी और आम पना जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें। वहीं जानवरों को भी छांव में रखने और पानी पिलाने की अपील की गई है।
प्रशासन ने लोगों से शराब, चाय-कॉफी जैसे पेय पदार्थों से दूरी बनाने, घर को ठंडा रखने और मौसम पूर्वानुमान पर नजर बनाए रखने की भी सलाह दी है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *