संभल दौरे पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का भाजपा पर हमला, 2027 में सत्ता परिवर्तन का दावा


संभल में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ से सांसद धर्मेंद्र यादव एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर गंभीर आरोप लगाए।
यादव ने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और वर्ष 2023 में पारित महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सिर्फ कागज़ों पर योजनाएं चला रही है, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति पर बयान देते हुए उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में ममता बनर्जी ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगी। साथ ही, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बंगाल में मुसलमानों को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वहां की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
आगे उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सत्ता में वापसी करेगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। उनके इस बयान को आगामी चुनावों की तैयारियों और सियासी माहौल को गर्माने के संकेत के रूप में देखा जा रहा
वाइट धर्मेंद्र यादव सांसद

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *