UP Politics: महिला आरक्षण बिल पर भड़के Akhilesh Yadav, बोले— ‘नारी को नारा बना रही है भाजपा’


लखनऊ। महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख Akhilesh Yadav ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा “नारी” को सिर्फ “नारा” बनाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिलाओं के वास्तविक सशक्तिकरण के बजाय सिर्फ राजनीतिक प्रचार पर ध्यान दे रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी आधी आबादी को पूरा अधिकार देने के पक्ष में है, लेकिन यह स्पष्ट होना चाहिए कि आरक्षण का लाभ किन वर्गों की महिलाओं को मिलेगा और उसका निर्धारण कैसे किया जाएगा।
Akhilesh Yadav ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार जनगणना कराने में सक्षम नहीं है, तो महिला आरक्षण जैसे बड़े फैसलों को लागू करना कैसे संभव होगा। उन्होंने जातीय जनगणना का मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार इस विषय से बचती नजर आ रही है।
देशभर में महिला आरक्षण को लेकर जारी बहस के बीच इस बयान ने राजनीतिक माहौल को और गरमा दिया है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव और बढ़ने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *