स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, समाधान दिवस में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

रईस अल्वी संवाददाता
बुलंदशहर। खुर्जा नगर की कालिंदी कुंज कॉलोनी स्थित काशीराम आवास योजना में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में महिलाओं ने समाधान दिवस में पहुंचकर प्रशासन से शिकायत की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनके फ्लैटों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, जिससे उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
समाधान दिवस में पहुंची महिलाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर हटाने की मांग की। उनका कहना है कि मीटर लगने के बाद से बिजली बिल असामान्य रूप से बढ़कर आ रहा है। उपभोक्ताओं के अनुसार कई बार मीटर में लाइट जलती रहती है, जबकि घर के अंदर बिजली नहीं आती, इसके बावजूद दो हजार से ढाई हजार रुपये तक का बिल भेज दिया जाता है।
महिलाओं का कहना है कि कॉलोनी में रहने वाले अधिकतर लोग पॉटरी उद्योग में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। ऐसे में ज्यादा बिजली बिल भरना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि उनकी समस्या को गंभीरता से सुना जाए और स्मार्ट मीटर हटाकर सामान्य मीटर लगाए जाएं।
एसडीएम ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायत की जांच कराई जाएगी और समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग से बात की जाएगी।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *