बहजोई सड़क हादसे में युवक की मौत

सम्भल। बहजोई क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सत्यपाल (22 वर्ष) पुत्र स्वराज, निवासी गांव बमनेहटा थाना बहजोई, मोटरसाइकिल से बहजोई से अपने गांव लौट रहा था। परिजनों के अनुसार रास्ते में अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। हादसा चंदौसी- रोड बहजोई बाईपास के पास एसडी रिजॉर्ट्स के सामने हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने 102 नंबर एम्बुलेंस को बुलाया और घायल युवक को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *