11 साल से लापता युवती को बनियाठेर पुलिस ने बदायूं से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

संभल थाना बनियाठेर पुलिस ने विशेष अभियान के तहत 11 वर्षों से लापता चल रही युवती चमनिती को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2015 में युवती के भाई राजू पुत्र रामदास निवासी ग्राम जमालपुर ने थाना बनियाठेर में तहरीर देकर बताया था कि उसकी करीब 15 वर्षीय बहन बिना बताए घर से चली गई है। मामले में मु0अ0सं0 268/2015 धारा 363 भादवि के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम ने युवती की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए। पंपलेट चस्पा कराने, समाचार पत्रों के माध्यम से सूचना प्रसारित करने तथा आसपास के क्षेत्रों में तलाश के साथ 4-5 जनपदों में सुरागरसी की गई। इसी क्रम में 25 सितंबर 2026 को बनियाठेर पुलिस टीम ने युवती को ग्राम खण्डवा का मजरा हैदराबाद, थाना उघैती, जनपद बदायूं से सकुशल बरामद किया।

पूछताछ में युवती ने बताया कि वह वर्ष 2015 में घर से नाराज होकर हरिद्वार चली गई थी और करीब 4-5 साल वहां एक आश्रम में रही। पुलिस ने उसे सकुशल परिजनों को सौंप दिया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *