सम्भल में 27 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

सम्भल (बहजोई)। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के बाद सम्भल जिले में 25 से 27 सितंबर तक भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान कई स्थानों पर भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली और वज्रपात की भी आशंका जताई गई है।

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सत्यप्रिय सिंह ने आमजन से बारिश के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को निचले, बाढ़ प्रभावित और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा पेड़ों के नीचे शरण न लेने की सलाह दी गई है। सुरक्षित और पक्के मकानों में रहने, अस्थायी व असुरक्षित संरचनाओं को खाली कराने और नालों व मौसमी जलधाराओं से दूर रहने को कहा गया है।

कृषकों को अनाज व पानी से नुकसान होने वाले उत्पादों को ऊंचे स्थान पर रखने तथा बारिश के दौरान सिंचाई, कटाई और उर्वरक के प्रयोग से बचने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने अनावश्यक यात्रा स्थगित करने, जलभराव वाली सड़कों पर वाहन न चलाने और अतिप्रवाहित पुलों व जलमग्न क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में एडवाइजरी का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *