संभल। लगातार हो रही बारिश के बीच संभल के जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। डीएम ने मौके पर पहुंचकर जलभराव और अन्य समस्याओं की स्थिति देखी तथा स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। लोगों ने बारिश के कारण सामने आ रही परेशानियों से प्रशासन को अवगत कराया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों से राहत और बचाव व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बारिश के दौरान प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। जरूरतमंद परिवारों तक समय पर सहायता पहुंचाई जाए और जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जाए।
डीएम ने मौके पर मौजूद लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह गंभीर है। उन्होंने अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
बारिश के बीच जिलाधिकारी के ग्राउंड जीरो पर पहुंचने से प्रशासन की सक्रियता दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने भी डीएम के मौके पर पहुंचकर समस्याएं सुनने को सकारात्मक कदम बताया।