बहजोई (संभल)। रविवार, 6 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे चंदौसी रोड स्थित एस.डी. रिसोर्ट, बहजोई में सलमानी सम्मान सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन जनाब हाजी डॉ. शफीक सलमानी जर्राह बहजोई एवं जनाब चौधरी शहाबुद्दीन सलमानी साहब द्वारा किया गया। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश में सलमानी नाम गजट कराए जाने की 31वीं वर्षगांठ मनाई गई। साथ ही उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सलमानी गजट पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। आयोजन में समाज की एकजुटता, संगठन को मजबूत करने तथा सामाजिक विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऑल इंडिया जमात-ए-सलमानी® (ट्रस्ट) के कुल हिंद सदर जनाब खैरुल बशर सलमानी साहब रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनाब नजमुल हसन गनी फैजाबाद ने की, जबकि सरपरस्ती सूफी अलीम मियां साहब ने की।

इस अवसर पर संगठन की ओर से कई पदाधिकारियों की नियुक्तियों की घोषणा की गई। जनाब नजमुल हसन सलमानी एवं जनाब हाजी याकूब सलमानी को राष्ट्रीय सरपरस्त, जनाब सगीर सलमानी को राष्ट्रीय गवर्निंग बोर्ड सदस्य, जनाब मारूफ सलमानी को उत्तर प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता, एडवोकेट अबरार सलमानी को उत्तर प्रदेश सचिव, चांद सलमानी को जिला अध्यक्ष मुरादाबाद तथा जनाब नवाब सलमानी को जिला अध्यक्ष गाजियाबाद नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में जनाब मास्टर जरीफ अहमद एडवोकेट, जनाब हाजी डॉ. शफीक अली जर्राह, जनाब मंजूर आलम सलमानी, विकार अहमद सलमानी, जनाब इरफान सलमानी देहलवी, जनाब शहाबुद्दीन सलमानी, जनाब एजाज अहमद धामपुरी, जनाब रियासुद्दीन सलमानी, हाजी याकूब सलमानी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने भी सहभागिता की। भारत न्यूज़ 24/7 के पत्रकार जनाब नफीस रशीद साहब सहित मुरादाबाद, दिल्ली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों से आए अनेक लोगों ने सम्मेलन में भाग लिया।
मेहमानों का स्वागत जनाब मुहम्मद शान चौधरी, जनाब तजम्गुल अली, जनाब गुलाम जाकिर, जनाब मुहम्मद आमिर आदि ने किया। मंच संचालन मास्टर मोहम्मद हनीफ सलमानी साहब एवं मशहूर शायर एजाज सलमानी साहब ने किया, जबकि मंच संयोजक की जिम्मेदारी जनाब मास्टर महमूद सलमानी साहब ने निभाई।
कार्यक्रम की शुरुआत तिलावते कलाम पाक से हुई, जिसे जनाब हाफिज मोहम्मद रईस साहब इमाम एवं मौलाना आदिल साहब नरौली ने प्रस्तुत किया। इसके बाद अतिथियों और पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।
सम्मेलन में जनाब सुलेमान सलमानी, जनाब इकराम सलमानी, जनाब सत्तार सलमानी, जनाब रमजानी सलमानी, जनाब उस्मान सलमानी, जनाब जहीर सलमानी, जनाब बुंदू सलमानी, जनाब इदरीश सलमानी, जनाब शमशेर सलमानी, जनाब नदीम सलमानी, जनाब इरफान सलमानी, जनाब शम्सुद्दीन सलमानी, जनाब सूफी आसिक सलमानी, जनाब आजाद सलमानी, जनाब मोइन अहमद सलमानी, जनाब राशिद सलमानी, जनाब जुनैद सलमानी, जनाब अफसर सलमानी, जनाब आरिफ सलमानी समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे।
भारी बारिश के बावजूद सम्मेलन में लोगों की मौजूदगी ने आयोजन के प्रति समाज के उत्साह और सहभागिता को दर्शाया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।