सम्भल/बहजोई । जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने गुरुवार को बहजोई क्षेत्र में विभिन्न सरकारी भूमि स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम जैमलपुर, बहजोई, बहजोई पजाया के निकट स्थित भूमि तथा कलक्ट्रेट के पास बड़े मैदान और आसपास की सरकारी भूमि का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से भूमि की अभिलेखीय स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने यह भी पूछा कि संबंधित भूमि को लेकर किसी न्यायालय में कोई वाद विचाराधीन तो नहीं है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि से जुड़े सभी राजस्व अभिलेखों का बारीकी से परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी को निर्देशित किया कि अभिलेखों में दर्ज रकबे का मौके पर उपलब्ध भूमि से मिलान कराया जाए। इसके साथ ही भूमि की विधिवत पैमाइश कराकर वास्तविक स्थिति का सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभिलेखों और मौके की स्थिति में किसी प्रकार का अंतर नहीं होना चाहिए। यदि कोई अंतर सामने आता है तो उसके संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार चंदौसी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
हाजी रईस अल्वी संभल के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार हैं। उन्होंने
बी.ए. (B.A.) के साथ-साथ मीडिया डिप्लोमा भी किया है। पत्रकारिता
के क्षेत्र में उन्हें लगभग 24 वर्षों का अनुभव
प्राप्त है।
अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार
पत्रों के साथ कार्य किया है, जिनमें आज दैनिक, दैनिक जागरण, हुकूमत एक्सप्रेस, दैनिक प्रभात,
खुसरो मेल, विधान केसरी, राष्ट्रीय स्वरूप और हिंदुस्तान
प्रमुख हैं।
इलेक्ट्रॉनिक एवं राष्ट्रीय मीडिया के क्षेत्र में भी उन्होंने कई
प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ कार्य किया है, जिनमें ABP NEWS, CITY NEWS, FM NEWS, SADHNA NEWS, JMD NEWS,
JK NEWS, APN NEWS और K NEWS INDIA शामिल हैं।
लगभग 24 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के दौरान
हाजी रईस अल्वी ने जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, स्थानीय मुद्दों
और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया है। बी.ए. की
शैक्षिक योग्यता, मीडिया डिप्लोमा तथा लंबे पत्रकारिता अनुभव के
साथ वे संभल क्षेत्र में एक वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार के रूप में
सक्रिय हैं।
STAR NEWS 24
विश्वसनीय पत्रकारिता • जनहित की आवाज़