सड़क हादसे में महिला की मौत, पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर

बहजोई। बहजोई थाना क्षेत्र में सुमंगलम होटल के नजदीक सोमवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, थाना बहजोई क्षेत्र के जैतपुर की मड़ैया निवासी धर्मवीर पुत्र राजाराम अपनी परिचित बबली के साथ चंदौसी से दवाई लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सुमंगलम होटल के पास पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बबली की मौके पर ही मौत हो गई। धर्मवीर को मामूली चोटें आईं।

हादसे की सूचना के बाद ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं मृतका का शव अस्पताल में रखा गया है। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद तक पुलिस के मौके पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था। पुलिस के पहुंचने के बाद शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की जाएगी और इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

हादसे की सूचना मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

Author

  • हाजी रईस अल्वी
    वरिष्ठ पत्रकार • प्रधान संपादक, STAR NEWS 24


    shahalvi786@gmail.com

    हाजी रईस अल्वी संभल के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार हैं। उन्होंने
    बी.ए. (B.A.) के साथ-साथ मीडिया डिप्लोमा भी किया है। पत्रकारिता
    के क्षेत्र में उन्हें लगभग 24 वर्षों का अनुभव
    प्राप्त है।

    अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार
    पत्रों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    आज दैनिक, दैनिक जागरण, हुकूमत एक्सप्रेस, दैनिक प्रभात,
    खुसरो मेल, विधान केसरी, राष्ट्रीय स्वरूप और हिंदुस्तान

    प्रमुख हैं।

    इलेक्ट्रॉनिक एवं राष्ट्रीय मीडिया के क्षेत्र में भी उन्होंने कई
    प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    ABP NEWS, CITY NEWS, FM NEWS, SADHNA NEWS, JMD NEWS,
    JK NEWS, APN NEWS और K NEWS INDIA
    शामिल हैं।

    लगभग 24 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के दौरान
    हाजी रईस अल्वी ने जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, स्थानीय मुद्दों
    और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया है। बी.ए. की
    शैक्षिक योग्यता, मीडिया डिप्लोमा तथा लंबे पत्रकारिता अनुभव के
    साथ वे संभल क्षेत्र में एक वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार के रूप में
    सक्रिय हैं।

    STAR NEWS 24
    विश्वसनीय पत्रकारिता • जनहित की आवाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *