संभल पुलिस का बड़ा खुलासा: केयरटेकर ही निकला 7 लाख की तार लूट का मास्टरमाइंड, 48 घंटे में 7 गिरफ्तार


जनपद संभल में पुलिस ने बिजली के तारों की करीब 7 लाख रुपये की लूट का महज 48 घंटे में खुलासा कर सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश किया है। थाना कैलादेवी क्षेत्र में 28 अगस्त को एक वेयरहाउस से बिजली के तार लूटे जाने की सूचना मिली थी। केयरटेकर आनन्द शुक्ल ने पुलिस को बताया था कि चार बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर गोदाम से तार लूट लिए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संभल ने तत्काल चार विशेष टीमों के साथ सर्विलांस टीम को जांच में लगाया। पुलिस ने शिकायतकर्ता से गहन पूछताछ के साथ घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज खंगाले तथा मोबाइल और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच के दौरान केयरटेकर के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों में विरोधाभास सामने आया।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कथित लूट की घटना बाहरी बदमाशों ने नहीं, बल्कि केयरटेकर आनन्द की मिलीभगत से साजिश के तहत अंजाम दी गई थी। पुलिस ने मामले में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई Tata Intra गाड़ी संख्या DL1ABR7013, एक बाइक, तार काटने के औजार और लूट का माल बरामद किया गया है।

बाइट: विकास चंद्र त्रिपाठी, एसपी संभल।

Author

  • हाजी रईस अल्वी
    वरिष्ठ पत्रकार • प्रधान संपादक, STAR NEWS 24


    shahalvi786@gmail.com

    हाजी रईस अल्वी संभल के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार हैं। उन्होंने
    बी.ए. (B.A.) के साथ-साथ मीडिया डिप्लोमा भी किया है। पत्रकारिता
    के क्षेत्र में उन्हें लगभग 24 वर्षों का अनुभव
    प्राप्त है।

    अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार
    पत्रों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    आज दैनिक, दैनिक जागरण, हुकूमत एक्सप्रेस, दैनिक प्रभात,
    खुसरो मेल, विधान केसरी, राष्ट्रीय स्वरूप और हिंदुस्तान

    प्रमुख हैं।

    इलेक्ट्रॉनिक एवं राष्ट्रीय मीडिया के क्षेत्र में भी उन्होंने कई
    प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    ABP NEWS, CITY NEWS, FM NEWS, SADHNA NEWS, JMD NEWS,
    JK NEWS, APN NEWS और K NEWS INDIA
    शामिल हैं।

    लगभग 24 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के दौरान
    हाजी रईस अल्वी ने जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, स्थानीय मुद्दों
    और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया है। बी.ए. की
    शैक्षिक योग्यता, मीडिया डिप्लोमा तथा लंबे पत्रकारिता अनुभव के
    साथ वे संभल क्षेत्र में एक वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार के रूप में
    सक्रिय हैं।

    STAR NEWS 24
    विश्वसनीय पत्रकारिता • जनहित की आवाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *