संभल। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर संभल जनपद में लगाए गए स्मार्ट मीटरों को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद किसानों और आम बिजली उपभोक्ताओं की परेशानियां लगातार बढ़ी हैं। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर से बिजली बिल अपेक्षा से अधिक आ रहे हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। कई परिवार बढ़े हुए बिल का भुगतान करने में असमर्थ हैं और उन्हें मानसिक व आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू ने मुख्यमंत्री से मांग की कि संभल में लगाए गए स्मार्ट मीटरों को हटाकर उनकी जगह सामान्य बिजली मीटर लगाए जाएं, ताकि उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संभल के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों, विशेषकर ग्रामीण इलाकों में किसानों को बिजली, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए कहा कि किसानों और आम जनता के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
वाइट पूर्व मंत्री अजीत कुमार राजू