मुंह और नाक से निकल रहा था खून, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा

संभल। चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के खुर्जा गेट स्थित अंबेडकर पार्क के पास शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, मृतक एक होटल पर काम करता था। परिजनों ने बताया कि युवक की अभी शादी नहीं हुई थी और वह शराब का सेवन भी करता था। घटनास्थल पर युवक के मुंह और नाक से खून निकलता मिला, जिसके बाद उसकी मौत को लेकर कई सवाल उठने लगे। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
वाइट निश मृतक की भाभी