रक्षाबंधन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी ने बहजोई और चन्दौसी में लिया जायजा

सम्भल, 28 अगस्त। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सम्भल श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी ने बहजोई और चन्दौसी कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने बहजोई के इस्लामनगर चौराहा और चन्दौसी के बदायूं चुंगी पहुंचकर मौके पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की ब्रीफिंग करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के निर्देश दिए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सतर्कता के साथ चेकिंग करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्व के दौरान लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया। महिलाओं और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए किसी भी अप्रिय स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन ने पर्व के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने की बात कही।

Author

  • हाजी रईस अल्वी
    वरिष्ठ पत्रकार • प्रधान संपादक, STAR NEWS 24


    shahalvi786@gmail.com

    हाजी रईस अल्वी संभल के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार हैं। उन्होंने
    बी.ए. (B.A.) के साथ-साथ मीडिया डिप्लोमा भी किया है। पत्रकारिता
    के क्षेत्र में उन्हें लगभग 24 वर्षों का अनुभव
    प्राप्त है।

    अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार
    पत्रों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    आज दैनिक, दैनिक जागरण, हुकूमत एक्सप्रेस, दैनिक प्रभात,
    खुसरो मेल, विधान केसरी, राष्ट्रीय स्वरूप और हिंदुस्तान

    प्रमुख हैं।

    इलेक्ट्रॉनिक एवं राष्ट्रीय मीडिया के क्षेत्र में भी उन्होंने कई
    प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    ABP NEWS, CITY NEWS, FM NEWS, SADHNA NEWS, JMD NEWS,
    JK NEWS, APN NEWS और K NEWS INDIA
    शामिल हैं।

    लगभग 24 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के दौरान
    हाजी रईस अल्वी ने जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, स्थानीय मुद्दों
    और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया है। बी.ए. की
    शैक्षिक योग्यता, मीडिया डिप्लोमा तथा लंबे पत्रकारिता अनुभव के
    साथ वे संभल क्षेत्र में एक वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार के रूप में
    सक्रिय हैं।

    STAR NEWS 24
    विश्वसनीय पत्रकारिता • जनहित की आवाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *