सम्भल। रक्षाबंधन पर्व के पावन अवसर पर शुक्रवार को ब्रह्मकुमारी बहनों ने पुलिस अधीक्षक कैंप कार्यालय पहुंचकर एसपी सम्भल विकास चन्द्र त्रिपाठी को राखी बांधी और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने भी सभी बहनों को पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के संकल्प का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी विश्वास की भावना को मजबूत करता है।
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग जनसुरक्षा के साथ-साथ समाज में शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा राखी बांधकर दिए गए स्नेह और शुभकामनाओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी का धन्यवाद किया। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाई-बहन के प्रेम और सामाजिक सौहार्द की भावना देखने को मिली।