(रईस अल्वी संवाददाता संभल)
बहजोई/संभल, माध्यमिक शिक्षा विभाग, जनपद संभल द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार बहजोई में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 21 छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मान राशि के रूप में ₹21-21 हजार के चेक, प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्रदान किए गए। मंत्री ने छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने छात्राओं को निरंतर मेहनत करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की भी उपस्थिति रही। अधिकारियों ने कहा कि मेधावी छात्राओं का सम्मान अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम का समापन छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ हुआ।
वाइट उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं होमगार्ड्स तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के मंत्री श्री धर्मवीर प्रजापति