बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे डीएम, स्वास्थ्य से लेकर सड़क तक व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

सम्भल (बहजोई), जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने तहसील गुन्नौर के विकासखंड जुनावई स्थित बाढ़ प्रभावित ग्राम बझांगी और उसके मजरा उदिया नगला व तोतापुर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बाढ़ की स्थिति और समस्याओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

डीएम ने सिंचाई विभाग से जलस्तर और रिंग बांध की स्थिति की जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर दवाओं और चिकित्सकीय सुविधाओं की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। किसानों की फसल क्षति को देखते हुए अगले दिन से बीमा शिविर लगाने को कहा, ताकि किसानों को आवश्यक जानकारी और सहायता मिल सके।

प्रभावित गांवों में नियमित फॉगिंग और एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के साथ पेयजल के लिए टैंकर व पानी की टंकियों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। हैंडपंपों के रिबोर की कार्रवाई भी तेज करने को कहा।

डीएम ने पशुओं के लिए पर्याप्त चारे और टीकाकरण, जरूरत के अनुसार नावों की उपलब्धता, विद्युत आपूर्ति तथा राशन वितरण की समीक्षा की। अंत्योदय कार्डधारकों समेत पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार राशन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बझांगी मार्ग पर गड्ढों का निरीक्षण कर दुर्घटना की आशंका को देखते हुए तत्काल बैरीकेडिंग कराने को कहा। उन्होंने राजस्व कर्मियों को लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर प्रभावित लोगों की समस्याओं पर नजर रखने के निर्देश दिए।

Author

  • हाजी रईस अल्वी
    वरिष्ठ पत्रकार • प्रधान संपादक, STAR NEWS 24


    shahalvi786@gmail.com

    हाजी रईस अल्वी संभल के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार हैं। उन्होंने
    बी.ए. (B.A.) के साथ-साथ मीडिया डिप्लोमा भी किया है। पत्रकारिता
    के क्षेत्र में उन्हें लगभग 24 वर्षों का अनुभव
    प्राप्त है।

    अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार
    पत्रों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    आज दैनिक, दैनिक जागरण, हुकूमत एक्सप्रेस, दैनिक प्रभात,
    खुसरो मेल, विधान केसरी, राष्ट्रीय स्वरूप और हिंदुस्तान

    प्रमुख हैं।

    इलेक्ट्रॉनिक एवं राष्ट्रीय मीडिया के क्षेत्र में भी उन्होंने कई
    प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    ABP NEWS, CITY NEWS, FM NEWS, SADHNA NEWS, JMD NEWS,
    JK NEWS, APN NEWS और K NEWS INDIA
    शामिल हैं।

    लगभग 24 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के दौरान
    हाजी रईस अल्वी ने जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, स्थानीय मुद्दों
    और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया है। बी.ए. की
    शैक्षिक योग्यता, मीडिया डिप्लोमा तथा लंबे पत्रकारिता अनुभव के
    साथ वे संभल क्षेत्र में एक वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार के रूप में
    सक्रिय हैं।

    STAR NEWS 24
    विश्वसनीय पत्रकारिता • जनहित की आवाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *