सम्भल।बहजोई शिक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को एक गांव में जर्जर मकान में संचालित कथित अवैध विद्यालय पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान मौके पर कक्षा एक से 10 तक मोहन देवी सरस्वती बाल विद्या मंदिर संचालित मिला। इसके अलावा पन्नी के तंबू में बिना नाम और बोर्ड के कक्षा एक से आठ तक का स्कूल भी चलता हुआ पाया गया।

मामले की जांच के लिए बीएसए अलका शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। निरीक्षण के दौरान स्कूलों के संचालन और व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाई गई। इसी दौरान गांव आनंदपुर निवासी इंद्रप्रकाश पर शिक्षा विभाग की टीम के साथ अभद्रता करने और बीएसए से नोकझोंक करने का आरोप लगा। सूचना पर बहजोई पुलिस भी मौके पर पहुंची, हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित मौके से फरार हो गया।

शिक्षा विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद व्यवस्थाओं और स्कूल संचालन से संबंधित अभिलेखों की जांच शुरू कर दी है। वहीं वानियाखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय में नामांकित बच्चों को कथित तौर पर यहां अटैच कर पढ़ाए जाने के मामले की भी जांच की जा रही है।
बीएसए अलका शर्मा ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों और नियमों के उल्लंघन के आधार पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वाइट अलका शर्मा बी एस ए