बहजोई में कैंटर-टेंपो की भीषण भिड़ंत, छह की मौत, कई घायल

संभल। जनपद संभल के बहजोई कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह नेशनल हाईवे पर कैंटर और टेंपो की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

बताया जा रहा है कि टेंपो में करीब आठ से नौ लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए बहजोई के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान दो और घायलों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को बेहतर उपचार के लिए संभल रेफर किया गया है।

चिकित्सा अधिकारी डॉ. सचिन वर्मा के अनुसार, हादसे के बाद पुनीत, रामपाल, बिट्टू, ध्रुव समेत एक अज्ञात व्यक्ति और एक बच्ची को अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने ध्रुव को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत वाले घायल को संभल रेफर किया गया।

हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। अधिकारियों ने घायलों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही हाईवे पर यातायात व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने हादसे के कारणों की गहराई से जांच कराने तथा लापरवाही मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यातायात व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Author

  • हाजी रईस अल्वी
    वरिष्ठ पत्रकार • प्रधान संपादक, STAR NEWS 24


    shahalvi786@gmail.com

    हाजी रईस अल्वी संभल के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार हैं। उन्होंने
    बी.ए. (B.A.) के साथ-साथ मीडिया डिप्लोमा भी किया है। पत्रकारिता
    के क्षेत्र में उन्हें लगभग 24 वर्षों का अनुभव
    प्राप्त है।

    अपने लंबे पत्रकारिता जीवन में उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार
    पत्रों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    आज दैनिक, दैनिक जागरण, हुकूमत एक्सप्रेस, दैनिक प्रभात,
    खुसरो मेल, विधान केसरी, राष्ट्रीय स्वरूप और हिंदुस्तान

    प्रमुख हैं।

    इलेक्ट्रॉनिक एवं राष्ट्रीय मीडिया के क्षेत्र में भी उन्होंने कई
    प्रमुख न्यूज़ चैनलों के साथ कार्य किया है, जिनमें
    ABP NEWS, CITY NEWS, FM NEWS, SADHNA NEWS, JMD NEWS,
    JK NEWS, APN NEWS और K NEWS INDIA
    शामिल हैं।

    लगभग 24 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के दौरान
    हाजी रईस अल्वी ने जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, स्थानीय मुद्दों
    और जनहित से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाया है। बी.ए. की
    शैक्षिक योग्यता, मीडिया डिप्लोमा तथा लंबे पत्रकारिता अनुभव के
    साथ वे संभल क्षेत्र में एक वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार के रूप में
    सक्रिय हैं।

    STAR NEWS 24
    विश्वसनीय पत्रकारिता • जनहित की आवाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *