बंगाल में बीजेपी सरकार गठन की तैयारी तेज, आज विधायक दल की बैठक में तय होगा मुख्यमंत्री का नाम

आज पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ अहम बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इसी बैठक में पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। इसके बाद शनिवार को ऐतिहासिक में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।

सूत्रों के अनुसार, विधायक दल का नेता ही राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनेगा। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक किसी नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। शपथ ग्रहण समारोह में , अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं। इसे बीजेपी के बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

बीजेपी नेतृत्व ने विधायक दल का नेता चुनने की प्रक्रिया के लिए अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं को सहायक पर्यवेक्षक बनाया गया है। बताया जा रहा है कि अमित शाह न्यू टाउन स्थित होटल में रुकने के बाद पहुंचेंगे, जहां दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक बैठक चलेगी।

बैठक के बाद विधायक दल का नेता राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में यह पहली बार होगा जब बीजेपी विपक्ष से सत्ता की भूमिका में नजर आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *