पुलिस मुठभेड़ में गोवंश कटान के आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा व उपकरण बरामद
सम्भल जनपद के थाना बहजोई क्षेत्र में पुलिस ने अभियान के दौरान गोवंश कटान से जुड़े आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को मुठभेड़ में घायल अवस्था में दबोच लिया, जबकि दूसरे आरोपी को बाद में मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध तमंचा 315 बोर, जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस, बिना नंबर की मोटरसाइकिल तथा गोवंश कटान में प्रयुक्त विभिन्न उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार 16 मार्च 2026 की शाम को बहजोई पुलिस टिकटा रोड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पीछा करने पर कच्चे रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल फिसल गई और आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था।
घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया और उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। फरार आरोपी को 17 मार्च को ग्राम भोजपुर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही