नाशिक का ज्योतिषी निकला ‘करोड़पति’, अशोक खरात पर रेप केस दर्ज, 200 करोड़ की संपत्ति की जांच

नाशिक का ज्योतिषी निकला ‘करोड़पति’, अशोक खरात पर रेप केस दर्ज, 200 करोड़ की संपत्ति की जांच


महाराष्ट्र के नाशिक में खुद को भविष्यवक्ता और अंकशास्त्री बताने वाले अशोक खरात अब गंभीर आरोपों में घिर गए हैं। उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जिसमें उनकी करोड़ों की संपत्ति और प्रभावशाली नेटवर्क को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि अशोक खरात ने पिछले करीब 15 वर्षों में लगभग 200 करोड़ रुपये की संपत्ति खड़ी कर ली। पाथर्डी इलाके में करीब 30 एकड़ जमीन की कीमत लगभग 150 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इसके अलावा कहांडलवाडी और मिरगांव में करीब 45 एकड़ जमीन, कर्मवीर नगर में एक आलीशान बंगला और परिवार के नाम पर खरीदी गई कई अन्य संपत्तियां भी सामने आई हैं।

मिरगांव में मंदिर के पीछे बने उनके भव्य फार्महाउस की कीमत 10 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। वहीं कनाडा कॉर्नर क्षेत्र में स्थित उनका कार्यालय भी करीब 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का बताया जा रहा है। ओझर एयरपोर्ट के आसपास और अन्य इलाकों में भी करोड़ों की जमीन होने की जानकारी पुलिस को मिली है।

अशोक खरात ईशान्येश्वर मंदिर ट्रस्ट से भी जुड़े रहे हैं, जिसकी सालाना आय लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जाती है। आरोप है कि उन्होंने इस ट्रस्ट और अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर सामाजिक और आर्थिक नेटवर्क को मजबूत किया। शिवनिका ट्रस्ट के माध्यम से मिरगांव स्थित मंदिर पर भी उनका नियंत्रण बताया जा रहा है।

खरात खुद को मर्चेंट नेवी का कैप्टन बताते हुए 22 साल की नौकरी और 150 से ज्यादा देशों की यात्रा का दावा करते रहे हैं। पुलिस को जांच के दौरान 58 अश्लील वीडियो भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

पुलिस अब उनकी संपत्तियों, आर्थिक लेन-देन और प्रभाव के पूरे नेटवर्क की गहन पड़ताल कर रही है। यह मामला धार्मिक विश्वास के नाम पर प्रभाव और संपत्ति जुटाने के तरीके पर भी कई सवाल खड़े कर रहा है।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *