दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का आज लोकार्पण, पीएम मोदी देंगे तीन राज्यों को बड़ी सौगात


देश के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को 11,963 करोड़ रुपये की लागत से बने दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।
प्रधानमंत्री सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर सहारनपुर के गणेशपुर हेलीपैड जाएंगे, जहां से वे एलिवेटेड कॉरिडोर और एशिया के सबसे लंबे वाइल्डलाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक समेत कई नेता मौजूद रहेंगे।
यह कॉरिडोर यात्रा समय को कम करने के साथ-साथ पर्यटन, व्यापार और क्षेत्रीय विकास को नई गति देगा, जिससे लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *