दीपावली से पहले आतिशबाजी गोदामों पर प्रशासन की नजर, एसडीएम ने किया निरीक्षण; सुरक्षा मानकों की जांच

सम्भल (बहजोई), 02 नवंबर 2026।

दीपावली एवं आगामी त्योहारों को देखते हुए सम्भल जिला प्रशासन ने आतिशबाजी के भंडारण और बिक्री को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर सोमवार को उप जिलाधिकारी चन्दौसी आशुतोष तिवारी ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न आतिशबाजी गोदामों का निरीक्षण किया।

इस दौरान ग्राम मई, रामबाग रोड और कैथल रोड स्थित आतिशबाजी गोदामों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के समय फायर विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने गोदामों में आतिशबाजी के भंडारण से संबंधित व्यवस्थाओं और निर्धारित सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया।

प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आतिशबाजी के भंडारण एवं बिक्री में किसी भी प्रकार की लापरवाही को रोकना और संभावित दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है।

जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आतिशबाजी के भंडारण और बिक्री से जुड़े प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जाए। साथ ही सभी संचालकों से निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन कराया जाए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक सतर्कता बरती जाएगी।

Author

  • starnews24.in

    Star News 24 एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित के प्रति समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर को आप तक सबसे पहले, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाना है। हम पत्रकारिता के उन मूल्यों पर चलते हैं, जिनकी नींव सच्चाई, ईमानदारी और जिम्मेदारी पर टिकी होती है।

    हमारा उद्देश्य है –
    “हर खबर सच्ची हो, हर आवाज सुनी जाए, और हर नागरिक जागरूक बने।”

    आपका विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, और हम हमेशा इस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *